Home / राजधानी / *रायपुर,,यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार के सामने तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज*

*रायपुर,,यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर सभी मस्जिद, दरगाह, मदरसा के मुख्य द्वार के सामने तिरंगा फहराया जाये – डाॅ.सलीम राज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। वक्फ बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने अपील की है कि, यौमे जम्हूरिया (गणतंत्र दिवस) के महत्व को समझते हुए इस पर्व को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं।

डाॅ.सलीम राज ने कहा कि, हमारा देश सूफ़ी-संतों का देश है यहां हर जाति, धर्म, पंथ, समाज के लोग गंगा-जमुना तहज़ीब के साथ मिल-जुल कर रहते हैं। इस्लाम धर्म, मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है इसलिए मुल्क की जम्हूरियत के इस पर्व पर देश के प्रति अपना प्रेम और संविधान के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ध्वजारोहण करना चाहिए। जो लोग ध्वजारोहण के खिलाफ है वो देशभक्त नहीं है बल्कि देशद्रोही है ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें भारत छोड़कर चले जाना चाहिए जिन्हें तिरंगा फहराने से तकलीफ होती है।

डाॅ.राज ने आगे यह भी कहा कि, भारत का मुसलमान वतन परस्त है और अपने देश से मोहब्बत करता है और देश के संविधान का हृदय से सम्मान करता है, लेकिन कुछ नामनिहाद मुसलमानो की वजह से बाकीयो को भी शक की निगाहों से देखा जाता है, हमें ऐसे नामनिहाद लोगों से बचना है और देश की जम्हूरियत के पर्व को एक साथ मिल-जुल के मनाकर देश की गंगा-जमुना तहज़ीब को कायम रखना है और देश के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा व आदर सदैव बनाये रखना है।
जय हिन्द!

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page