*कोरबा: गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी, बर्खास्त होमगार्ड ने जहर पीकर की आत्महत्या की कोशिश*

कोरबा।(सियासत दर्पण न्यूज़) पांच दिन पहले बर्खास्त किए गए एक नगर सैनिक (होमगार्ड) ने गणतंत्र दिवस के दिन कलेक्ट्रेट परिसर में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर सैनिक संतोष पटेल (46 वर्ष) ने पिछले दिनों संभागीय सेनानी के समक्ष सम्मेलन के दौरान जिला नगर सेनानी अनुज एक्का पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर पुनर्नामांकन (हर वर्ष सेवा अवधि को आगे बढ़ाए जाने वाली प्रक्रिया) किए जाने का गंभीर आरोप लगाया था। स्टेनो हुसैन के माध्यम से राशि जिला सेनानी तक पहुंचाने का तथ्य उसने अपनी शिकायत में प्रस्तुत किया था।

विभागीय जांच के दौरान हुसैन ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे शिकायत झूठी साबित हो गई। यही नहीं, संतोष की पुरानी शिकायतों की भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई। अंततः जिला सेनानी पर आरोप लगाने वाले नगर सैनिक संतोष को 21 जनवरी को बर्खास्त कर दिया गया।

इस कार्रवाई से वह बेहद व्यथित था। उसने आरोप लगाया कि संभागीय सेनानी नर्सिंग नेताम ने सम्मेलन के दौरान कहा था कि आप अपनी शिकायतें खुलकर कर सकते हैं। उनके आश्वासन पर उसने जिला सेनानी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन बाद में उसी पर कार्रवाई की जाने लगी।

इसी से व्यथित होकर 26 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे वह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यहां कुछ देर पहले ही कलेक्टर कुणाल दुदावत झंडा फहराकर निकल चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे आइसीयू में गहन उपचार के लिए रखा गया है। घटना के बाद कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में दाखिल कराए गए नगर सैनिक संतोष की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संभागीय सेनानी नर्सिंग नेताम व जिला नगर सेनानी अनुज एक्का पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि संतोष की स्थिति ठीक होते ही उसका बयान लिया जाएगा। मामले की पूरी जांच निष्पक्षता से की जाएगी।

यह बेहद गंभीर पहलू है कि जिला नगर सेनानी अनुज एक्का पर न केवल संतोष पटेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं, बल्कि महिला नगर सैनिकों ने भी अभद्र और अशोभनीय हरकत करने की शिकायतें की हैं। पिछले तीन माह के भीतर दो बार नगर सैनिकों ने मोर्चा खोलते हुए काम बंद आंदोलन किया है।

अब आत्महत्या के प्रयास की इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि कोरबा नगर सेनानी कार्यालय के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।

जिला पुलिस बल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नगर सैनिक होते हैं। पुलिस विभाग में आरक्षकों की कमी की भरपाई इन्हीं नगर सैनिकों से की जाती है। जहां भी आरक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी होती है, वहां उनकी जगह नगर सैनिकों को तैनात किया जाता है।

जिला नगर सेनानी कार्यालय में वर्तमान में 325 नगर सैनिक बल है, जिनमें लगभग 50 प्रतिशत महिला नगर सैनिक शामिल हैं।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page