*शासकीय वाहन के दुरुपयोग का मामला पहुंचा कलेक्टर तक,,सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

महिला एवं बाल विकास अधिकारी पर निजी पिकनिक में सरकारी वाहन उपयोग का आरोप, ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग

कांकेर।सियासत दर्पण न्यूज़,,जिले में शासकीय संसाधनों के कथित दुरुपयोग को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कांकेर द्वारा शासकीय वाहन का निजी उपयोग किए जाने के आरोपों को लेकर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन आर. ठाकुर के द्वारा सौंपा गया, जिसमें पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 03 जनवरी 2026 को दैनिक अमर स्तम्भ अख़बार कांकेर में प्रकाशित समाचार के माध्यम से यह तथ्य सामने आया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी द्वारा शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 02 7441 का उपयोग अपने परिवार के साथ निजी आयोजन एवं पिकनिक मनाने के लिए किया गया। बताया गया कि यह वाहन शासकीय कार्यों के लिए निर्धारित है, बावजूद इसके इसका उपयोग निजी प्रयोजन के लिए किया गया, जो कि शासन के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

ज्ञापन सौंपने वाले आर. ठाकुर का कहना है कि शासकीय वाहनों का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। निजी कार्यों, भ्रमण या पारिवारिक पिकनिक के लिए सरकारी गाड़ियों का उपयोग नियम विरुद्ध है। इस तरह के कृत्य से न केवल शासकीय मर्यादा को ठेस पहुंचती है, बल्कि सरकारी धन का भी दुरुपयोग होता है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शासकीय वाहन के साथ-साथ ईंधन, चालक एवं अन्य खर्च भी शासकीय मद से किए गए होंगे, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। यदि इस प्रकार अधिकारी अपने निजी कार्यों के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग करेंगे, तो यह एक गलत परंपरा को जन्म देगा और भविष्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है।

मामले को लेकर आम नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जब आम जनता से नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है, तब शासकीय पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी किया जाना अनुचित है। इससे प्रशासन की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

ज्ञापन के माध्यम से आर. ठाकुर ने कलेक्टर से मांग की है कि प्रकाशित समाचार एवं तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शासकीय वाहन के दुरुपयोग से हुए खर्च की वसूली भी संबंधित अधिकारी से किए जाने की मांग की गई है।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page