Home / राजधानी / *रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, कुख्यात तस्कर मधु मिश्रा गिरफ्तार*

*रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, कुख्यात तस्कर मधु मिश्रा गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा इलाके में सक्रिय गांजा तस्कर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग कर 73 किलो गांजा कीमती 36 लाख, 790 नग प्रतिबंधित नशीली गोलियां, चाकू, मोबाइल और 1 लाख 87 हजार कैश बरामद किया है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा नेवरा इलाके में सक्रिय नशा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया था। पुलिस ने गांजा तस्कर मधु मिश्रा के घर में रेड मारी।

जांच अभियान के दौरान आरोपी को पकड़ा और उससे लाखों रुपए का गांजा, गोली और कैश सामान बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा जल्द रायपुर ग्रामीण पुलिस के अधिकारी करेंगे।

रायपुर शहर को पुलिस अधिकारियों ने दो हिस्सों में बाट दिया है। पुलिसिंग चुस्त रहे इसलिए कमिश्नर और एसपी को अलग-अलग पोस्टिंग दी है। ग्रामीण थानों की कमान एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के पास है।

चार्ज लेने के बाद एसपी के निर्देश पर अधीनस्थ अधिकारियों ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि, इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page