Home / राजधानी / *नवा रायपुर की फिल्म सिटी में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप*

*नवा रायपुर की फिल्म सिटी में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता इलाके में रहता था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना अभनपुर थाना इलाके की है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि, निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का शव पड़ा है। उसके सिर पर चोट के निशान है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

घटना स्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को जहर भी मिला है। ऐसे में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक मंगलवार को घर से निकला था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह फिल्म सिटी ग्राउंड तक कैसे पहुंचा और वहां किन लोगों के संपर्क में था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page