Home / राजधानी / *10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा शुल्क में बढोतरी*

*10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा शुल्क में बढोतरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने पांच साल बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। 2026-27 सत्र से लागू नए शुल्क के तहत नियमित परीक्षार्थियों को अब बोर्ड परीक्षा, अंकसूची और प्रति विषय प्रैक्टिकल मिलाकर 800 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 460 रुपये देने पड़ते थे।

आवेदन शुल्क भी बढ़ा

बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म के शुल्क में भी 70 रुपये की वृद्धि की गई है। पहले आवेदन के लिए 80 रुपये देने होते थे, जो अब बढ़कर 150 रुपये हो गए हैं। हालांकि प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति के शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके लिए पहले की तरह 80 रुपये ही देने होंगे।

कार्यपालिका समिति ने लिया फैसला

10वीं और 12वीं परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय माशिमं की कार्यपालिका समिति की बैठक में लिया गया। समिति ने करीब 22 मदों के शुल्क में वृद्धि को मंजूरी दी है। इनमें नामांकन शुल्क, अतिरिक्त विषय, एक विषय-दो विषय (द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा), स्वाध्यायी छात्रों के पंजीयन एवं अनुमति शुल्क सहित अन्य मद शामिल हैं।

स्वाध्यायी छात्रों पर भी असर

प्रदेश के स्वाध्यायी एससी/एसटी छात्रों के पंजीयन व अनुमति शुल्क में भी लगभग डेढ़ गुना वृद्धि की गई है। पहले जहां इसके लिए 560 रुपये देने होते थे, अब 800 रुपये देने होंगे। वहीं राज्य के नए छात्रों और राज्य से बाहर के छात्रों के पंजीयन व अनुमति शुल्क में 560 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले 1,540 रुपये देने पड़ते थे, जो अब 2,000 रुपये हो गए हैं।

विषयवार शुल्क भी बढ़े

एक विषय की परीक्षा के लिए अब 400 रुपये देने होंगे, जो पहले 280 रुपये थे। वहीं दो विषय (द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा) के लिए शुल्क 340 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। गौरतलब है कि माशिमं ने इससे पहले वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा और अन्य संबंधित शुल्कों में वृद्धि की थी। अब पांच साल बाद दोबारा शुल्क बढ़ने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इस तरह से शुल्क में वृद्धि (10वीं और 12वीं)

नियमित परीक्षा, अंकपत्र, प्रैक्टिकल/विषय 460 से 800

नामांकन शुल्क 80 से 200

अतिरिक्त विषय 110 से 250

स्वाध्यायी संपूर्ण विषय 10वीं व 12वीं परीक्षा 1,230 से 1,600

स्वाध्यायी एक विषय 280 से 500

स्वाध्यायी दो विषय 340 से 600

परीक्षा केंद्र परिवर्तन 240 से 400

विलंब शुल्क स्वाध्यायी 770 से 1,000

विशेष विलंब शुल्क 1,540 से 2,000

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page