*सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शकार, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म तो हुआ खुलासा*

बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाया। इससे बेटी गर्भवती हो गई। हास्टल में खेलते वक्त उसे पेट में दर्द हुआ। जांच में पता चला कि नाबालिग आठ महीने की गर्भवती है। पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी होने पर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

इसकी जांच के बाद बिल्हा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि नाबालिग लड़की दूसरे जिले के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा को खेल के दौरान पेट में तेज दर्द हुआ। तब उसे हॉस्टल के कर्मचारी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया।

इसकी जानकारी होने पर महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। इस पर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर बिल्हा थाने भेज दिया। पूरा मामला बिल्हा क्षेत्र का होने के कारण यहां जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

इस बीच आरोपी पुलिस से बचने लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इधर पुलिस कार्रवाई की भनक आरोपी को भी हो गई थी। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं, पुलिस भी आरोपी के तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर भीख मांग रहा है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसी बीच पता चला कि आरोपी शिवरीनारायण मेले में भेष बदलकर भीख मांग रहा है। पुलिस की टीम ने मेले में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी में एक दुखद घटना हुई है। दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या…

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    धमतरी जिले से CAF के एक जवान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page