Home / छत्तीसगढ़ / *15 साल पहले मतांतरित होने वाले व्यक्ति की मौत पर विवाद*

*15 साल पहले मतांतरित होने वाले व्यक्ति की मौत पर विवाद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी।(सियासत दर्पण न्यूज़)  अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद स्वजन ने उसके शव को गुपचुप तरीके से बाड़ी में दफना दिया था। खबर ग्रामीणों तक पहुंची, तो गांव में माहौल खराब हो गया। रात में पांच घंटे तक स्थिति खराब रहा।

अधिकारी व पुलिस जवानों के पहुंचने के बाद शव कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया और उसे धमतरी में दफनाया गया, तब जाकर गांव का माहौल शांत हुआ।

दुगली थाना से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम मुनईकेरा निवासी जलसिंह नेताम 45 वर्ष की आठ फरवरी को मौत हो गई। मृतक पिछले 15 सालों से मतांतरित था। मृतक के स्वजन उसके मौत के बाद शव को घर के बाड़ी में दफना दिया था। रात में जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो इसका विरोध शुरू हो गया।

पूरा गांव एक होकर शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर विरोध करने लगा, इससे गांव का माहौल खराब हो गया।

गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। खबर दुगली थाना तक पहुंची, तो घटना स्थल पर नगरी एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी व पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों को समझाईश दी गई, लेकिन ग्रामीण शव निकालने पर अड़े रहे।

ऐसे में अधिकारी व पुलिस जवानों की मौजूदगी में कब्र से शव बाहर निकाला गया और अंतिम संस्कार के लिए गांव से बाहर धमतरी लाया गया, तब जाकर गांव का माहौल शांत हुआ। इस मामले में एएसपी शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि यह मामला ग्राम मुनईकेरा की है।

मृतक जलसिंह नेताम मतांतरित था। उसके शव को गांव के बाड़ी में दफनाने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो स्वजन और ग्रामीणों की सहमति से शव बाहर निकालकर धमतरी में दफन किया गया। वर्तमान में गांव की स्थिति ठीक है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page