*तहसीलदार के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने फिंगर लगाकर निकाला नंबर, फिर घरवालों को दी जानकारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सकरी के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्र मंगलवार की सुबह घूमने के लिए निकला था। कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने भारी वाहन के ड्राइवर ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में बलोद जिले में है। उनका बेटा मणिंद्र भूषण सिंह श्याम(23) सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वे अपनी बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे।

बाइक सवार मणिंद्र भूषण कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान भारी वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर घायल को सिम्स पहुंचाया।

सिम्स में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
फिंगर लगाकर निकाला नंबर, फिर स्वजन को दी जानकारी

हादसे की सूचना पुलिस को देकर आसपास के लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मौजूद लोगों ने छात्र के मोबाइल को जेब से निकाला। मोबाइल फिंगर लाक था।

किसी ने छात्र का अंगूठा लगवाकर उसके मोबाइल के लाक को खोला। इसके बाद उसे काॅल लाग पर मिले कई नंबरों पर काॅल किया गया।

सुबह-सुबह की घटना होने के कारण कई लोगों ने काॅल रिसीव नहीं किया। एक नंबर पर काॅल रिसीव हुआ, जिसके बाद छात्र की पहचान हो सकी। तब स्वजन को पूरे मामले की जानकारी दी गई।
स्वजन पहुंचे अस्पताल, पीएम के बाद सौंपा शव

हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार हनुमंत सिंह श्याम समेत स्वजन सिम्स पहुंचे। यहां पर स्वजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। पंचानामा के बाद शव का पीएम कराया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। इसके कारण मौत की आशंका है। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज से होगी दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान

हादसे की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुबह चार बजे के करीब कलेक्टोरेट रोड पर आने जाने वालों की संख्या कम थी। इसके कारण दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लिया है। इसके आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान की जा रही है। वाहन की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page