Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में खेलों का नया अध्याय: 25 मार्च से पहला ट्राइबल गेम्स*

*छत्तीसगढ़ में खेलों का नया अध्याय: 25 मार्च से पहला ट्राइबल गेम्स*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। इन खेलों का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल के बीच राज्य के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। इन खेलों में कुल 7 पदक स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल हैं। इसके अलावा मल्लखंभ और कबड्डी को डेमो गेम के तौर पर रखा गया है। देशभर के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 2000 से अधिक आदिवासी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

स्पेसिफिक छत्तीसगढ़ की बात की जाए तो प्रदेश से 200 से अधिक खिलाड़ी KITG में भाग लेंगे। गेम्स शुरू होने से पहले पार्टिशिपेट करने वाले खिलाड़ियों और उन्हें तैयार करने वाले कोच से खास बातचीत की है। कोच और खिलाड़ियों दोनों को ही ट्राइबल गेम्स से बड़ी उम्मीद है। पहली उम्मीद बेहतर परफॉर्म करने यानी खुद से है और दूसरी सरकार से। खिलाड़ी कहते हैं कि हम अब भी दूसरे राज्यों की तुलना में पीछे हैं, ट्रेनिंग और सपोर्ट और बेहतर मिल सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page