Home / राजधानी / *अवैध सरिया-लोहे के कारोबार पर प्रशासन ने कसा शिकंजा*

*अवैध सरिया-लोहे के कारोबार पर प्रशासन ने कसा शिकंजा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के नॉर्थ जोन में चोरी की सरिया और लोहे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर रविवार को खमतराई और उरला इलाके में आधा दर्जन कबाड़ियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10.42 लाख रुपए से अधिक का चोरी का लोहा, सरिया, स्पंज आयरन और वाहन जब्त किए। बता दें कि मंदिर हसौद थाना पुलिस की रेड कार्रवाई के बाद नॉर्थ जोन पुलिस ने सख्ती बरतते हुए एक्शन लिया गया है।

पुलिस टीम ने उरला और खमतराई के इंडस्ट्रियल बेल्ट में संचालित यार्डों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6 कबाड़ियों को रंगे हाथ चोरी का सामान छिपाते और अवैध रूप से संग्रह करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 42 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।

नॉर्थ जोन के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान टाटा डीआई, पुराना ट्रैक्टर, टैंकर, स्पंज आयरन, लोहे के पाइप, खिड़की की ग्रिल, सेंटरिंग प्लेट, आयरन पैलेट और सरिया जब्त किए।

छापामार टीम में शामिल अफसरों ने खमतराई थानाक्षेत्र में सक्रिय कबाड़ी रूपेश सिंह, राजू सिंह और उमाशंकर गुप्ता के यार्ड से करीब 10 लाख रुपए का माल बरामद हुआ। इसमें टाटा डीआई वाहन, पुराना ट्रैक्टर और भारी मात्रा में स्क्रैप शामिल है।

पुलिस ने गांजी नगर बीरगांव से तारकेश्वर सिह उर्फ तारू की दुकान से खिड़की की ग्रिल और साइकिलें बरामद हुईं। वहीं कबाड़ी रमन शाह के पास से 1000 किलो (1 टन) अवैध लोहा जब्त किया गया। सरोरा इलाक में संतोष साव के यार्ड से पाइप और लोहे का स्क्रैप पकड़ा गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page