Home / छत्तीसगढ़ / *शादी के दबाव में क्रूर वारदात: गर्भवती प्रेमिका की पत्थर से हत्या*

*शादी के दबाव में क्रूर वारदात: गर्भवती प्रेमिका की पत्थर से हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूकबधिर युवती को उसके प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। छह घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका गर्भवती थी और युवक पर शादी का दबाव बना रही थी।

24 मार्च की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से लगभग 150 मीटर दूर एक खेत में पड़ा हुआ है। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान थे। मौके पर एफएसएल टीम और डाग स्क्वाड की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही युवक लोकनाथ पटेल से युवती का प्रेम प्रसंग था। मृतका गर्भवती थी और वह आरोपित पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

आरोपित ने बताया कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता था और बदनामी के डर से उसे रास्ते से हटाना चाहता था। साजिश के तहत 23 मार्च की मध्यरात्रि वह युवती को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया।

पास पड़े पत्थर से युवती के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page