*खल्लारी रोपवे हादसा: मौत का आंकड़ा बढ़कर 2, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम*

महासमुंद।(सियासत दर्पण न्यूज़)  खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे में 22 मार्च को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गोविंद स्वामी शहर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। स्वामी परिवार के पृथ्वीराज स्वामी ने खबर की पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह हादसा हुआ था, जिसमें घटना के दौरान 28 वर्षीय आयुषी साठकर निवासी रायपुर की मौत हो गई थी। 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी, स्वजनों ने उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

खल्लारी रोप-वे हादसा: मृतक को पांच लाख और घायलों को मिलेगा 50 हजार। राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के स्वजन को पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है, ताकि कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार दुख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। घटना की जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page