*रायपुर में पैकेज्ड ड्रिंक की दुकानों पर छापा*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में गर्मी के मौसम में गुणवत्ताहीन पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिले में विशेष जांच अभियान चला रहा है। नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर अधिकारियों की टीम लगातार दुकानों और उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण कर रही है। संदिग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत भाठागांव स्थित मेसर्स टीएससी सन्स एक्वाईन से एक्वा इन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। वहीं, अग्रसेन चौक की मेसर्स सिद्धार्थ मिनरल्स से होमीप्योर और अवंती विहार कॉलोनी की मेसर्स सन प्रोडक्ट्स से सन एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया।

सुधार करने जारी करेंगे नोटिस

इसके अलावा बोरियाकला क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए मेसर्स महेश गृह उद्योग से पार्थ लीची ड्रिंक और मेसर्स मीनाक्षी बेवरेजेस से मंगल्या पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जिन फर्मों के नमूनों में खामियां पाई जा रही हैं, उन्हें सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। यदि कोई उत्पाद अमानक या असुरक्षित पाया जाता है, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के एक वरिष्ठ वकील को ठगों ने बड़ा झटका दिया है। सोलर लाइट लगाने का काम दिलाने के नाम पर उनसे करीब 1 करोड़…

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता द्वारा दिनांक 04.07.2025 को न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, मामला दर्ज*

    *सोना-चांदी की दुकान में 10 लाख की चोरी, दीवार फाड़कर वारदात*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *सोना-चांदी की दुकान में 10 लाख की चोरी, दीवार फाड़कर वारदात*

    *शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

    *हाथी दांत तस्करी का खुलासा, 5 गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *हाथी दांत तस्करी का खुलासा, 5 गिरफ्तार*

    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार*

    *हाइड्रोलिक जैक टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 25, 2026
    • 1 views
    *हाइड्रोलिक जैक टूटने से मजदूर की दर्दनाक मौत*

    You cannot copy content of this page