Home / National / *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

*15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र

मथुरा,, सियासत दर्पण न्यूज,बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई।

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़ित महिला के अनुसार,उसका विवाह 19 वर्ष पूर्व थाना मांट क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। युवक मूल रूप से पठानकोट, जालंधर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि यहीं उसकी कंपनी में काम करने वाली एक अन्य महिला से उसके संबंध बन गए, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहना शुरू कर दिया।

पीड़िता को पति के राया आने की सूचना मिली। इसके बाद महिला ने अपने परिचितों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मांट क्रॉसिंग के समीप उसे रोक लिया। भीड़ ने आरोपी की कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु वेशधारी व्यक्ति को थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page