*रायपुर में पाकिस्तानी मूल युवक की हत्या, उसे जिंदा दफनाया गया*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में बॉयफ्रेंड ने उसकी प्रेमिका को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में दफना दिया। लाठी से हमला करने पर युवक बेहोश हो गया था। आरोपी उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए, जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश मिली थी।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक पाकिस्तानी मूल का था, उसे भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। इस बीच 4 थानों से होकर गुजरे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था।

16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा था। ठीक उसी टाइम श्याम भी पहुंचा और मेरी गर्लफ्रेंड को रोज परेशान करते हो बोलकर उससे झगड़ा करने लगा।

बहस के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। श्याम ने दुकान से अपने 2 कर्मचारी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा। लाठी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया था। इसी अधमरी हालत में उसे ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को बीच में पुलिया में फेंक दिया।

4 थानों से होकर गुजरे, पुलिस को भनक नहीं

इस दौरान आरोपी ऑटो से 4 थानों से होकर गुजरे। मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर थाना होते हुए 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर भरेंगाभाटा गांव पहुंचे।

जहां रात के अंधेरे में ऑटो से बाहर उतारकर फिर उसे मुक्का ही मुक्का मारा और गमछे से लगा घोटने की कोशिश की। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया। वारदात के बाद सब फरार हो गए थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और जिंदा दफनाने से हुई। सांस नली में मिट्टी भर जाने से उसकी जान गई।

घटना के 5 दिन बाद 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था। जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बॉडी बाहर निकाली गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान माना थाना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर नितेश बत्रा (29) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली।

पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

  • Related Posts

    *रायपुर में विदेश मंत्री का दावा: भारत अब दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) विदेश मंत्री एस. जयशंकर नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स…

    *ILS अस्पताल में हादसा: मरीजों पर छत गिरी, हड़कंप*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के चौथे फ्लोर की छत अचानक गिर गई, जिससे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में विदेश मंत्री का दावा: भारत अब दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में*

    *रायपुर में विदेश मंत्री का दावा: भारत अब दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में*

    *ILS अस्पताल में हादसा: मरीजों पर छत गिरी, हड़कंप*

    *ILS अस्पताल में हादसा: मरीजों पर छत गिरी, हड़कंप*

    *अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव के बीच किसानों की नई मांगें सामने*

    *अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव के बीच किसानों की नई मांगें सामने*

    *डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, हड़कंप*

    *डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, हड़कंप*

    *कांग्रेस का आरोप: कई राशन दुकानों में एक महीने का चावल भी नहीं*

    *कांग्रेस का आरोप: कई राशन दुकानों में एक महीने का चावल भी नहीं*

    *रायपुर: नवकार हॉस्पिटल में मारपीट, लात-घूंसे चले*

    *रायपुर: नवकार हॉस्पिटल में मारपीट, लात-घूंसे चले*

    You cannot copy content of this page