*सीएम साय ने दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला जवानों को दी महिला दिवस की बधाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के जावंगा स्थित ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित बस्तर फाइटर्स एवं दंतेश्वरी फाइटर्स की महिलाओं और स्कूली बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं। हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है। कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम मां सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं। महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page