Home / छत्तीसगढ़ / *छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद ने लिया भयानक रूप*

*छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद ने लिया भयानक रूप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महासमुंद:(सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को जिंदा जलाकर मार डाला। मृतक की पहचान कृष्णकांत दुबे (38) के रूप में हुई है, जो रायपुर में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, कृष्णकांत अपनी कथित पत्नी के साथ पैतृक गांव आए थे, जहां उनकी मां और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम को इसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान कृष्णकांत ने दौलत पर डंडे से हमला किया, जिसके जवाब में दौलत ने हंसिए से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कृष्णकांत को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां धान और महुआ रखा हुआ था।

आरोप है कि दौलत ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग तेजी से फैलने के कारण कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनकी मां और पत्नी मौजूद थीं, जिन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं।

सूचना मिलने पर बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और जले हुए शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page