*कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के बंजारी रोड, गोल बाजार समेत कई इलाकों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों में एक्सपायरी प्रोडक्ट, बिल और लेबलिंग नियमों की बारीकी से जांच की गई।

टीम ने कई दुकानों में दस्तावेजों की पड़ताल की, वहीं जय गुरुदेव स्टोर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने साफ कहा है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

इससे पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने नकली और खराब गुणवत्ता वाले पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। रायपुर में दो डेयरी फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर करीब 1060 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया।

टीम ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही मौके से मिल्क पाउडर के बोरे और तेल के कई टिन भी जब्त किए गए।

भाटागांव की फैक्ट्री में मिली गंदगी

रविवार को शिकायत मिलने के बाद टीम ने भाटागांव स्थित KLP डेयरी एंड प्रोडक्शन पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई।

इसके बाद 540 किलो पनीर जब्त कर नगर निगम की मदद से जमीन में दबाकर नष्ट किया गया। पनीर बनाने में इस्तेमाल कच्चे माल और तैयार उत्पाद के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

मिल्क पाउडर और तेल के टिन भी बरामद

जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर से बड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर और तेल के टिन मिले। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इनका इस्तेमाल नियमों के तहत किया गया था या नहीं।

उरला में भी 500 किलो पनीर जब्त

इसी कार्रवाई के तहत उरला के कन्हेरा रोड स्थित SJ डेयरी प्रोडक्ट पर भी छापा मारा गया। यहां भी गंदगी मिलने पर 500 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया।

रेड के दौरान विरोध, पुलिस बुलानी पड़ी

उरला में कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए उरला थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों को सुरक्षा दी।

फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ जारी

विभाग ने दोनों फैक्ट्री संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मिलावट या अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद और खुलासे हो सकते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page