*रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

मृतक की पहचान जोगी मोहल्ला निवासी कुश बाघ के रूप में हुई है। मामूली बात को लेकर हुई चाकूबाजी में कुश के साथी घायल हैं और उसका उपचार जारी है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार यह घटना पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला इलाके की है। सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

कुछ युवकों ने दो नाबालिगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कुश बाघ को गंभीर चोटें आईं। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घेराव कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उमेश प्रसाद गुप्ता और रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में चार संदिग्धों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page