*रायपुर में 1 मई को मांस-मटन बिक्री पर सख्त कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में बुद्ध जयंती के अवसर पर 1 मई 2026, शुक्रवार को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस दिन शहर के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जोन स्तर पर निगरानी

निगम प्रशासन के अनुसार, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

होटल में बिक्री पर भी कार्रवाई

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर बुद्ध जयंती के दिन यदि किसी होटल या प्रतिष्ठान में मांस-मटन का विक्रय पाया गया तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page