*डिलीवरी बॉय का धोखाधड़ी: 4.38 लाख का पार्सल गबन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में एक डिलीवरी बॉय द्वारा लाखों रुपए के महंगे सामान की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है।

आरोपी ने कंपनी के पार्सल में रखे ओरिजनल सामान निकालकर उनकी जगह डुप्लीकेट सामान भर दिया और पार्सल को वापस ऑफिस में रखकर फरार हो गया।

मामले में कंपनी के टीम लीडर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा विजय कुमार और शिकायतकर्ता का नाम बालेन्दु शेखर पाण्डे बताया जा रहा है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

इंस्टाकार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के रायपुर टीम लीडर बालेन्दु शेखर पाण्डे ने पुलिस को बताया, कि उसकी कंपनी का स्टोर न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्री मेडिशाइन अस्पताल रोड में है।

उसके यहां विजय कुमार नाम का युवक मार्च माह से डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था। 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे विजय कुमार ऑफिस पहुंचा और डिलीवरी के लिए कई महंगे पार्सल लेकर गया। पार्सल में एप्पल एयरपोड, गो प्रो कैमरा, रे बेन के चश्मे, ब्रेसलेट और ट्राइटन घड़ी शामिल थी।

शिकायकर्ता के अनसुार डिलीवरी बॉय ने पार्सल से ओरिजनल सामान निकालकर उसकी जगह डुप्लीकेट सामान रखा और कस्टमर द्वारा पार्सल नहीं लेने की बोलकर स्टोर में जमा करवा दिया।

कंपनी सामान वापस गया और जांच हुई तो सामान नकली निकला। डिलीवरी ब्वॉय गांव जाने की बात बोलक फरार है। टीम लीडर की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page