*छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन लू का अलर्ट, सावधानी जरूरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है और अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। राजनांदगांव 44.5°C के साथ सबसे गर्म रहा है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसी दौरान मौसम का मिजाज भी बदल सकता है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, वहीं कुछ जगहों पर रात में भी गर्मी बनी रह सकती है। इससे पहले सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के वक्त तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

देशभर में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों को अलर्ट जारी किया है। आयोग ने कहा है कि तेज गर्मी का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर, बुजुर्ग, बच्चों और बेघर लोगों पर पड़ता है, इसलिए समय रहते राहत और बचाव के इंतजाम किए जाएं।

NHRC ने राज्यों से कहा है कि पीने के पानी, छांव, मेडिकल सुविधा और जागरूकता जैसे जरूरी इंतजाम तुरंत किए जाएं, ताकि लोगों को हीट वेव से सुरक्षित रखा जा सके।

रायपुर में शाम को बदल सकता है मौसम

राजधानी में दोपहर या शाम तक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दो दिन बाद राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल दो दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन उसके बाद पारे में गिरावट दर्ज हो सकती है। यानी अभी लू और उमस से जूझना पड़ेगा, मगर सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ कुछ राहत मिल सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page