*हवाला घोटाले में 35 लाख का ठग, आरोपी अब तक फरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के तेलीबांधा इलाके में प्लाईवुड कारोबारी कर्मी से 35 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल ठगी करने वाले आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं। घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार लोकेशन बदलने से जांच अधिकारी भी परेशान हैं। अफसरों का कहना है, कि आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मुंबई निवासी प्लाईवुड कर्मी करण शर्मा 13 अप्रैल को रायपुर में हवाला के जरिए मिली रकम किसी अन्य व्यक्ति को देने पहुंचे थे। इसी दौरान दो ठग वहां पहुंचे और फर्जी आधा नोट दिखाकर 35 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

करण शर्मा ने उसी दिन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज किया। पुलिस केस दर्ज करके लगातार मामलें में जांच कर रही है।

रायपुर के हवाला कारोबारियों पर भी एक्शन नहीं

रायपुर में हवाला सिंडिकेट धड़ल्ले से काम कर रहा है। लगातार रायपुर से पैसा हवाला होने की जानकारी सामने आती थी। पैसे की उठाईगिरी होने के बाद पहली बार अधिकृत पुष्टि हवाला कारोबार की पुलिस को मिली है।

रायपुर के हवाला सिंडिकेट पर पुलिस ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की है। कार्रवाई नहीं होने से धड़ल्ले से रायपुर के रसूखदारों द्वारा इस कारोबार को किया जा रहा है और इनकम टैक्स विभाग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page