Home / राजधानी / *“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

*“रायपुर: 36 मॉल के पास चल रहा IPL सट्टा पकड़ा गया”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। 5 मई की रात 36 मॉल के पास कार सवार नमन जग्गी IPL मैच में पैसे लगवा कर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का मोबाइल चेक करने पर पता चला कि ऑनलाइन बैटिंग साइट्स Gold777.Com नाम की आईडी. से इसका संचालन कर रहा था। इसी आईडी से राजेंद्र नगर के रहने वाले आयुष जैन और गोलबाजार निवासी मोह. सरफराज मामदानी भी सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ा है।

बताया जा रहा है, शहर के कुछ बड़े कारोबारी और सर्राफा व्यापारी भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों के कब्जे से कार और मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये हैं।

आयुष जैन का भाई पीयूष जैन भी पकड़ा गया

इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, 5 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और 2 कार जब्त किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत 55 लाख है।

31 जनवरी को गंज थाना पुलिस ने आयुष जैन के भाई पीयूष जैन को 37 लाख कैश के साथ पकड़ा था। सभी आरोपियों के करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सराफा-होटल कारोबारियों से संपर्क

शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि, इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन एंगल्स पर भी जांच कर रही है, ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।

इस आईडी से चला रहे थे सट्टा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी jmdbet777.com AllpaneleXch9.co और silverbet777.club नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे, जिसमें लोगों को जोड़ा जाता था।

यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।

आरोपियों में ये शामिल

  1. नमन जग्गी (36), पिता नवीन जग्गी, निवासी जग्गी कॉम्पलेक्स रायपुर
  2. आयुष जैन (30) पिता सुनील जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
  3. मोह. सरफराज मामदानी (35) पिता मोह. युनुस, गोलबाजार रायपुर

4 महीने में 74 आरोपी पकड़ाए

साल 2026 में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अब तक 15 केस में 74 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नगदी रकम 67 लाख कैश, 217 मोबाइल फोन, 20 लैपटॉप, 10 चारपहिया गाड़ी, 4 दोपहिया गाड़ी सहित सभी सामान की कीमत लगभग साढ़े 3 करोड़ रूपये हैं।

17 अप्रैल को बाबू खेमानी की हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले, 17 अप्रैल को रायपुर के इन्फ्लुएंसर और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को रायपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही 6 और आरोपी भी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से BMW समेत 60 लाख का सामान जब्त हुआ था।

जांच में खुलासा हुआ था कि, खेमानी के बहुत फॉलोअर थे, जिसका फायदा उठाकर हाई प्रोफाइल सट्टा खेलने वालों लोगों से संपर्क किया। उसने महादेव ऐप की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ ऑनलाइन वेबसाइट शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, उसके रिश्तेदार इसे ऑपरेट कर रहे थे।

खेमानी दबाव बनाकर सट्टे का पैसा वसूलता था। रायपुर पुलिस के दबाव के कारण उसने दूसरे राज्यों में ऑनलाइन सट्टा खिलाना शुरू कर दिया था। पुलिस इसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page