Home / राजधानी / *“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

*“पार्सल की 3 बोरियों से बरामद 16 लाख रुपये”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पार्सल से 16 लाख रुपए कैश बरामद किया है। 3 बोरियों में 20 और 10 रुपए के 1200 नोटों के बंडल मिले हैं। अशोका मिलेनियम प्लाजा में हंस ट्रैवल्स के गोदाम में छापेमारी के दौरान कैश मिला है। पुलिस अब पैसे के सोर्स और असली मालिक की तलाश में जुटी है। घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि हंस ट्रैवल्स के जरिए कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में संदिग्ध सामग्री हो सकती है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर गोदाम में दबिश दी गई।

3 बोरियों में मिले 20 और 10 रुपए के नोटों के बंडल

रेड के दौरान पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली। जहां 3 सफेद बोरियां बरामद हुईं, जिनमें भारी मात्रा में कैश भरी थी। जांच में 20 रुपए के 400 बंडल और 10 रुपए के 800 बंडल मिले। कुल जब्त राशि करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने पैसे जब्त कर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

आयकर विभाग को सूचना, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है, जिससे आर्थिक एंगल से जांच हो सके। हंस ट्रैवल्स के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पार्सल बुक कराने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश जारी है। जरूरत पड़ने पर बाकी एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

डीआरआई इनपुट पर 5 घंटे चली जांच

पुलिस के अनुसार, ड्रग्स और कैश से जुड़े डीआरआई इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने करीब 5 घंटे तक पार्सलों की जांच की, जिसके बाद यह कैश बरामद हुई। हालांकि, डीआरआई इनपुट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page