Home / राजधानी / *“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

*“जोरा में नशे की गोलियों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा इलाके में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे की 103 टेबलेट जब्त की है।

दोनों आरोपी ग्राहकों की तलाश में घूम रहे थे। पुलिस ने उनकी पहचान पवन कुमार कर्ण (32), निवासी ग्राम मुम्हेडी, थाना दतिया (मध्यप्रदेश) और रविन यादव (27), निवासी कृषक नगर, भैंसपारा ओडिया मोहल्ला, जोरा रायपुर के रूप में की है।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार 5 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोरा पानी टंकी के पास दो युवक अपनी पैंट की जेब में नशे की गोलियां रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पवन कुमार कर्ण (32) निवासी ग्राम मुम्हेडी, थाना दतिया (मध्यप्रदेश) और रविन यादव (27) निवासी कृषक नगर, भैंसपारा ओडिया मोहल्ला, जोरा रायपुर बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से नाइट्राजेपम (Nitrazepam) की 103 टेबलेट बरामद हुई, जिनका कुल वजन 59.74 ग्राम और कीमत करीब 3300 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को पंचनामा कार्रवाई के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

नशे का कारोबार करने सख्ती: पुलिस

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू के निर्देशन में की गई।

अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page