Home / राजधानी / *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

*रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,बिरगांव नगर पालिक निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 में प्रस्तावित उप-निर्वाचन को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थगित कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि हमारे द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को एक औपचारिक आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की गई थी कि परिसीमन (Delimitation) के पश्चात वार्ड क्रमांक 32 का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। ऐसी स्थिति में उक्त वार्ड में उप-निर्वाचन कराना विधिसम्मत एवं तार्किक नहीं है।

हमारे आवेदन में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि समाप्त हो चुके वार्ड में चुनाव कराना न केवल प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित है, बल्कि इससे अनावश्यक संसाधनों की भी हानि होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हमारे तर्कों एवं आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करते हुए वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, जो कि जनहित एवं न्यायसंगत प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं तथा जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page