*बीजापुर के जंगल में नक्सली बंकर मिला, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया था बंकर

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों ने सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला। सुरक्षा जांच और डिमाइनिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंकर से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

हथियार, मशीनें और बैटरियां बरामद

बरामद सामग्री में होंडा कंपनी के दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बैटरियां, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर प्लेट, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन और एक ड्रिल मशीन शामिल हैं। इसके अलावा एक देशी बीजीएल लांचर, 29 बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और दो प्लास्टिक ड्रम भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    *जंगल से आईएफएस तक: अजय गुप्ता की अद्भुत उपलब्धि*

    रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। तेंदूपत्ता…

    *जगदलपुर में पशु कल्याण का अनूठा दृश्य, कुत्तों के स्वागत के साथ सेंटर उद्घाटन*

    जगदलपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में पहली बार आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान की शुरुआत धार्मिक और संवेदनशील तरीके से की गई। महाराणा प्रताप वार्ड स्थित एसएलआरएम (सॉलिड-लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) डोंगरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    * विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर*

    * विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा सॉफ्टवेयर*

    *जंगल से आईएफएस तक: अजय गुप्ता की अद्भुत उपलब्धि*

    *जंगल से आईएफएस तक: अजय गुप्ता की अद्भुत उपलब्धि*

    *जगदलपुर में पशु कल्याण का अनूठा दृश्य, कुत्तों के स्वागत के साथ सेंटर उद्घाटन*

    *जगदलपुर में पशु कल्याण का अनूठा दृश्य, कुत्तों के स्वागत के साथ सेंटर उद्घाटन*

    *बीजापुर के जंगल में नक्सली बंकर मिला, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

    *बीजापुर के जंगल में नक्सली बंकर मिला, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

    *सरकारी कर्मचारियों के वेतन वसूली के नियम में बदलाव*

    *सरकारी कर्मचारियों के वेतन वसूली के नियम में बदलाव*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    You cannot copy content of this page