*रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे और दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला।

सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भाई का फावड़े से मर्डर, पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    *भाई का फावड़े से मर्डर, पुलिस ने मामला दर्ज किया*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page