Home / छत्तीसगढ़ / *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

*CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी जिले से CAF के एक जवान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ था और वर्तमान में सूरजपुर में उसकी ड्यूटी थी। जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था। छुट्टी के दौरान इस तरह का आत्मघाती कदम उठाने से विभाग के अधिकारी और परिजन भी स्तब्ध हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जवान के शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page