Home / छत्तीसगढ़ / *2 करोड़ का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार*

*2 करोड़ का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगदलपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को फोम की परतों के बीच छिपाकर रखा गया 400 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ।

भवानीपटना से गुजरात ले जाया जा रहा था

इसी तरह की दूसरी बड़ी कार्रवाई मेचका पुलिस ने की, जहां ओडिशा के भवानीपटना से धमतरी के रास्ते गुजरात जा रही एक लाल रंग की हुंडई कार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार से 44 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्करों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से माल खरीदकर गुजरात के औद्योगिक शहरों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

गुजरात के तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में समीर खमीसा सिंधी (निवासी मोरबी, गुजरात) और मोहम्मद रफीक (निवासी जामनगर, गुजरात) शामिल हैं। इनके पास से परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page