Home / छत्तीसगढ़ / *काम के दौरान फटा फर्नेस, प्लांट में मचा हड़कंप*

*काम के दौरान फटा फर्नेस, प्लांट में मचा हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा इलाके में स्थित रायगढ़ इस्पात में बुधवार को बड़ा हादसा (Raigarh Furnace Blast) हो गया। फैक्ट्री में काम के दौरान फर्नेस में रिसाव होने से अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार श्रमिक आए चपेट में

पूंजीपथरा स्थित रायगढ़ इस्पात में रोज की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों को अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में चार श्रमिक घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page