*शराबी पत्नी की पति ने कर दी हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दंतेवाड़ा । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने डंडे से सिर पर वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपित पति अपनी पत्नी के साथ बाजार गई थी, जहां दोनों शराब पी। नशे के कारण पत्नी नहीं चल पा रही थी। इसके बाद पति ने डंडे से सिर पर वारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम गुटोली का रहने वाला लछिंदर भवानी (35) अपनी पत्नी वृंदा भवानी के साथ छिंदनार बाजार गया था। बाजार में दोनों ने साथ बैठकर महुआ शराब पी थी। दोनों शराब के नशे में धुत हो गए। नशा अधिक होने के कारण वृंदा भवानी नहीं चल पा रही थी। इसके बाद गुस्से में लछिन्दर भवानी ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को छोड़कर आरोपित पति फरार हो गया। अगले दिन महिला का शव देखकर इलाके के लोगों ने गीदम पुलिस को इसकी खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और इस मामले की जांच करनी शुरू की। 17 जनवरी को पुलिस को पता चला कि आरोपित लछिंदर गांव में ही किसी ठिकाने पर छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page