*कार से दो करोड़ का सोना जब्त*

महासमुंद: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से तीन किलो 126 ग्राम सोना जब्त किया है। तस्कर इस सोने को पश्चिम बंगाल से महासमुंद के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। जब्त सोने की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक लग्जरी महासमुंद की ओर जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में सोना रखा हुआ है। रेहटीखोल चेकपोस्ट पर सिंघोडा पुलिस की टीम ने होंडा सिटी कार को रोककर पूछताछ की। चालक ने खड़गपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया। कई सवालों का जवाब सदिंग्ध मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कार के चेंबर से रखे पैकेटों से 11 नग सोने का बिस्किट, तीन नग सोने का बड़ा पट्टी और पांच नग सोने का छोटा पट्टी मिला। इस तरह कार से कुल तीन किलो 126 ग्राम सोना मिला। इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page