Home / राजधानी / *सोनू सूद की खरी-खरी: चंदा घोटाले की संपत्ति हो जनकल्याण में*

*सोनू सूद की खरी-खरी: चंदा घोटाले की संपत्ति हो जनकल्याण में*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे यहां से दुर्ग जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रायपुर में मीडिया के सवाल पर सोनू सूद ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में जल्द ही न्याय होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

दान होता है आस्था और विश्वास का प्रतीक

दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में सूद ने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया दान आस्था और विश्वास का प्रतीक होता है। ऐसे धन का दुरुपयोग या चोरी करना अत्यंत गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की इस तरह के मामले में संलिप्तता साबित होती है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनू सूद ने कहा कि ऐसे लोगों की संपत्तियां जब्त कर उन्हें समाजहित और जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान के नाम पर किए गए दान में भी गड़बड़ी करते हैं, उनके प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

आस्था से विश्वासघात करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

सोनू सूद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति राम मंदिर या किसी भी धार्मिक स्थल के दान में चोरी करता है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि लोगों की आस्था के साथ विश्वासघात भी है। ऐसे लोगों की संपत्ति लेकर उसे समाज और जनकल्याण के कार्यों के लिए दान कर देना चाहिए।

जांच कर रही है एसआईटी

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी एसआईटी द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने अब तक आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 79 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page