Home / राजधानी / *देवी-देवताओं के AI वीडियो पर बवाल*

*देवी-देवताओं के AI वीडियो पर बवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर रायपुर में हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। संगठनों का आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के संबंध में भ्रामक और आपत्तिजनक दावे किए गए हैं। उनका कहना है कि इससे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

कड़ी कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर शनिवार दोपहर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे वीडियो समाज में भ्रम फैलाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं। साथ ही इन वीडियो को हटाने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है सामग्री

कायतकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से भी अपील की है कि AI तकनीक के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि इस प्रकार की सामग्री भविष्य में सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page