Home / छत्तीसगढ़ / *रसोई में करंट का झटका, महिला की जान गई*

*रसोई में करंट का झटका, महिला की जान गई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा देवी रजक (40), पति संजय रजक के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 5:30 बजे घर के अन्य सदस्यों के जागने से पहले चाय बनाने के लिए रसोई की ओर जा रही थीं।

लोहे की सीढ़ी में करंट आने से गई जान

जानकारी के अनुसार, किचन के पास बनी लोहे की सीढ़ी पर कदम रखते ही आशा देवी करंट की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि किचन के टीन शेड और उससे जुड़ी लोहे की सीढ़ी में करंट प्रवाहित हो रहा था। तेज झटके के कारण वह मौके पर ही गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली की आपूर्ति बंद करने का प्रयास किया और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घर की विद्युत वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page