Home / राजधानी / *5 ट्रेनी IFS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग*

*5 ट्रेनी IFS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ शासन के वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने साल 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के 5 प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग वन मंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर वन मंडल (सरगुजा) में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। परख सारडा को सुकमा वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

जबकि प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर उप वनमंडल (वन मंडल नारायणपुर) में तैनात किया गया है।यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

प्रशिक्षण पूरा होने तक रहेगी व्यवस्था

विभाग के आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक इन सभी स्थानों पर पहले से पदस्थ राज्य वन सेवा के उप वनमंडलाधिकारी संबंधित वन मंडल में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में काम करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वर्तमान उप वनमंडलाधिकारी फिर से अपने पहले वाले उप वनमंडल में पदस्थ हो जाएंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page