रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर (छ.ग.) के तत्वाधान से एकता जन विकास समिति, तात्यापारा मोमिनपारा रायपुर के अतर्गत दिनांक 02.08.2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक दरगाह हॉल, तात्यापारा मोमिनपारा हैदरी मस्जिद के सामने रायपुर (छ.ग.) में निः शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया था।
जिसके अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कर्मचारी श्री राहुल गजभिये , श्री संतोष बेलगाहे एवं सुश्री रिया राजपूत के द्वारा निः शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही कि गई। समिति द्वारा शिविर में 256 लोगों का पंजीयन किया गया, तथा निः शुल्क सेवाएं आम सभी नागरिक को प्रदान की गई। समिति द्वारा मंच का संचालन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने श्री राहुल गजभिये , श्री संतोष बेलगाहे एवं सुश्री रिया राजपूत एवं समिति के सलाहकार डॉ. बशीर हसन का अभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ को सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल आयोजन के लिये श्री गौहर अली (सरक्षक), श्री हैदर अली (सरक्षक), श्री मोहम्मद इक्तेदार हैदरी (अध्यक्ष) श्री मोहम्मद जहीर (कोषाध्यक्ष), श्री शारिक हैदरी (उपाध्यक्ष), श्री मोहम्मद सरोज (सह सचिव) श्री हैदर अली, श्री अम्मार हैदर (कर्बलाई) श्री इम्तियाज़ हुसैन , श्री रिजवान हैदर एव श्री नासिर मेहदी इन सभी सदस्यो ने अपना सहयोग एवं पूर्ण योगदान दिया।






