Home / छत्तीसगढ़ / *ओवररेट पर शराब बिक्री पर सख्ती, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई; दो उप निरीक्षक निलंबित,मोहन तिवारी की खबर*

*ओवररेट पर शराब बिक्री पर सख्ती, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई; दो उप निरीक्षक निलंबित,मोहन तिवारी की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बलौदाबाजार,, सियासत दर्पण न्यूज़, भाटापारा छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री और निगरानी में लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर दो आबकारी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित अधिकारियों में बालोद जिले के गुरूर क्षेत्र में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक आशाराम शाक्य तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव शामिल हैं। दोनों पर शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री रोकने में लापरवाही बरतने और प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने के आरोप हैं।

 

इसी मामले में निलोफर जैन, जो सहायक जिला आबकारी अधिकारी के साथ-साथ बालोद जिले की अरकार देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान की प्रभारी एवं मंडल प्रभारी थीं, उनके खिलाफ भी विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में उनके नियंत्रण में शिथिलता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर आबकारी आयुक्त ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग को पत्र भेजा है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब दुकानों में नियमों का उल्लंघन करने वालों और निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page