Home / छत्तीसगढ़ / *दुर्ग,,सशक्त नारी फाउंडेशन ने आयोजित की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता,,मेरा प्यारा तिरंगा” एवं निबंध प्रतियोगिता “महतारी वंदना वृक्षारोपण अभियान”,डॉ. शाहिना अंसारी*

*दुर्ग,,सशक्त नारी फाउंडेशन ने आयोजित की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता,,मेरा प्यारा तिरंगा” एवं निबंध प्रतियोगिता “महतारी वंदना वृक्षारोपण अभियान”,डॉ. शाहिना अंसारी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बच्चों ने तिरंगे और वृक्षारोपण के संदेश को अपनी कला एवं लेखनी के माध्यम से किया प्रस्तुत

प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के दुर्ग एवं भिलाई शहर के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं लेखनी के माध्यम से देशप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व को सुंदर एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

दुर्ग,,सियासत दर्पण न्यूज़,, बच्चों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशक्त नारी फाउंडेशन के माध्यम से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय “मेरा प्यारा तिरंगा” एवं निबंध प्रतियोगिता का विषय “महतारी वंदना वृक्षारोपण अभियान” रखा गया था।

प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के दुर्ग एवं भिलाई शहर के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं लेखनी के माध्यम से देशप्रेम, तिरंगे के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व को सुंदर एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सशक्त नारी फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

सहयोग के लिए सभी का आभार

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के साथ-साथ अभिभावकों और बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से लिंग्वा स्पोकन क्लासेस के संस्थापक श्री डी. रावत तथा श्रीमती पूनम रावत, विवेकानंद नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता, समिति के संयोजक मोहम्मद जावेद तथा समिति के सभी सदस्यों, एवं आइडल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या महोदया तथा उनकी टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सशक्त नारी फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. शाहिना ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूक करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि उनमें बचपन से ही देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो निश्चित रूप से एक बेहतर और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।”

डॉ. शाहिना ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी बच्चों एवं समाज के हित में ऐसे रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page