सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर
हमारे कौम में जब कोई परिवार आर्थिक संकट से गुजरता है, तो मजबूरी में लोग ऐसे अवैध सूदखोर और ब्याज माफियाओं के जाल में फंस जाते हैं जो धीरे-धीरे उनकी पूरी जिंदगी तबाह कर देते हैं
रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,, हमारे कौम में जब कोई परिवार आर्थिक संकट से गुजरता है, तो मजबूरी में लोग ऐसे अवैध सूदखोर और ब्याज माफियाओं के जाल में फंस जाते हैं जो धीरे-धीरे उनकी पूरी जिंदगी तबाह कर देते हैं. संजयनगर मदनी चौक का मामला जहां साजिद अली ब्याज और कर्ज से परेशान हो के अपनी बीवी,और 3 बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुलाकर खुद फांसी के फंदे में लटककर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली एसे ही ब्याज खोरो की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार शाम करीब 6 बजे मौदहापारा में रहने वाले गाड़ी मैकेनिक अब्दुल फरीद की 35 वर्षीया पत्नी रजिया बेगम ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का घातक कदम उठाया. महिला को अचेत अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर और नाजुक बनी हुई घटनास्थल की जांच के दौरान मौदहापारा पुलिस को महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस खत में रजिया बेगम ने ब्याजखोरों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना, अवैध पैसों की जबरन वसूली और अपनी मजबूरी का पूरा दर्द बयां किया है.मौदहापारा पुलिस ने आगे भी अपनी जांच जारी रखी

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर कथित रूप से लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना 9 अगस्त 2026 की बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले में महिला के पति अब्दुल फरीद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला के पति अब्दुल फरीद ने बताया कि वह मौदहापारा थाना क्षेत्र में रहता है और मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2004 में रजीया बेगम से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, परिवार में उसके तीन छोटे भाइयों की शादी के दौरान उसकी पत्नी ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे।
पति के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले से अब तक उसकी पत्नी ने अमीन,असलम उर्फ पप्पा,गुड़हन सहित अन्य लोगों से करीब 6 लाख रुपये तक की रकम 15 प्रतिशत ब्याज पर उधार ली थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि किस व्यक्ति से कितनी रकम ली गई थी, इसकी पूरी जानकारी उसे याद नहीं है। हालांकि, उसके मुताबिक उधार ली गई रकम को ब्याज सहित वापस करने का प्रयास लगातार किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रकम और ब्याज लौटाने के बावजूद अमीन, असलम उर्फ पप्पा,और अन्य लोग बार-बार महिला से उधार की रकम तथा ब्याज की मांग करते थे। पति का आरोप है कि आरोपी कथित तौर पर उसके घर भी आते थे और वहां उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे परेशान करते थे।
परिजनों का कहना है कि बार-बार पैसे और ब्याज की मांग किए जाने के कारण महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। शिकायत में पति ने आरोप लगाया है कि लगातार दबाव और कथित प्रताड़ना के चलते उसकी पत्नी शारीरिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। इसी बीच 9 अगस्त को महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर सेवन की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा
मौदहापारा इलाके मे ब्याज खोरो से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश महिला ने क़ी थी उसको लेकर क्षेत्र मे भारी आक्रोश है!
पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में
घटना की शिकायत मिलने के बाद मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमीन और असलम उर्फ पप्पा को गिरफ्तार किया है। दोनों से कर्ज और ब्याज की रकम से जुड़े विवाद के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
परिजनों की शिकायत में शहजादा, गुडहन दादी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की बात कही गई है। पुलिस इन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि महिला के इलाज के साथ मामले में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





