Home / राजधानी / *SIB-NIT कार्यालय में चोरों का धावा, ग्रिल काटकर कीमती सामान पर हाथ साफ*

*SIB-NIT कार्यालय में चोरों का धावा, ग्रिल काटकर कीमती सामान पर हाथ साफ*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) की एनआइटी शाखा को निशाना बनाया। चोर बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए और मैनेजर के केबिन में रखे कंप्यूटर के सीपीयू से हार्ड डिस्क, रैम और एसएसडी चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के ग्रिल गेट और दरवाजे के चार ताले तोड़कर अंदर रखे सेफ को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि कैश चोरी करने में सफल नहीं हो सके। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर उनके तार काट दिए, ताकि वारदात के साक्ष्य मिटाए जा सकें। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर सरस्वतीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार एसबीआइ की एनआइटी शाखा के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवागन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब छह बजे बैंक बंद कर स्टाफ मेन गेट पर ताला लगाकर घर चला गया था। इसके बाद 31 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे बैंक का गेट खोलकर कर्मचारी अंदर पहुंचे तो उन्हें बैंक के भीतर सामान अस्त-व्यस्त नजर आया।

जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने बैंक की एक खिड़की की ग्रिल को उसके जोड़ से काट दिया था। ग्रिल को टेढ़ा कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद वे मैनेजर के केबिन तक पहुंचे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page