Home / राजधानी / *निरंकारी संत समागम के चलते चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव*

*निरंकारी संत समागम के चलते चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने यात्रा सुविधा बढ़ाई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

30 सितंबर के बजाय 20 सितंबर से सुविधा

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस अस्थायी ठहराव को तय तारीख से 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। पहले यह व्यवस्था 30 सितंबर से लागू होनी थी। अब यात्रियों को 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक इसका लाभ मिलेगा।

हीराकुंड एक्सप्रेस का समय

रेलवे की समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 15:48 बजे पहुंचेगी और 15:50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 05:56 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 05:58 बजे आगे रवाना होगी।

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस भी शामिल

ट्रेन संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस सुबह 08:41 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 08:43 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस सुबह 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस व्यवस्था से देशभर से समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page