Home / छत्तीसगढ़ / *राइस मिल में युवती पर चाकू से हमला*

*राइस मिल में युवती पर चाकू से हमला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) कुरूद के एक राइस मिल में रेजा का काम करने वाली युवती पर उसके कथित प्रेमी ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। जिससे चीख पुकार मच गई। सहेली की बीच बचाव से युवक वहां से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं हमले से गंभीर रूप से घायल युवती को सिविल अस्पताल से धमतरी रिफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली युवती अनीता मंडावी कुरूद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करती है। यहीं भाठागांव निवासी दुलेश्वर पिता लक्ष्मीप्रसाद टंडन 22साल भी काम करता था। जिसकी जान पहचान उक्त युवती से हो गया । जो यह प्रेम प्रसंग में बदल गया। इस बीच युवक काम छोड़ दिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीबन साढ़े 11बजे जब युवती काम करने के बाद सहेली के साथ अपने कमरे में आराम कर रही थी तभी युवक धारदार चाकू लेकर घुस गया और ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। जिससे चीख पुकार मच गया। सहेली ने बीचबचाव की कोशिश किया तो युवक भाग खड़ा हुआ। आवाज लगाने पर मिल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे और गम्भीर रूप से घायल युवती को सिविल अस्पताल कुरूद लाया। जहां डाक्टरों ने उसे धमतरी अस्पताल रिफर कर दिया है। साथ रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 333,109 (1) हत्या का प्रयास के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कथित प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page