Home / राजधानी / *रामायण फिल्म पर कानूनी विवाद*

*रामायण फिल्म पर कानूनी विवाद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने, रावण का महिमामंडन करने और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और CBFC को 15 दिन का कानूनी नोटिस भेजा है।

उन्होंने फिल्म से विवादित दृश्य और संवाद हटाने व सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और CBFC के खिलाफ सरकारी शिकायत पोर्टल CPGRAMS पर भी शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही चेतावनी दी है कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में याचिका दायर करने और FIR दर्ज कराने की मांग करेंगे।

माता सीता को योद्धा दिखाने और रावण के चित्रण पर आपत्ति

अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर का कहना है कि फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित बताया जा रहा है, लेकिन इसमें कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो मूल रामायण की भावना से मेल नहीं खाते। उनका आरोप है कि फिल्म में माता सीता को युद्ध करते हुए योद्धा के रूप में दिखाया गया है। वहीं, रावण का महिमामंडन और देवी-देवताओं का गलत चित्रण करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि यह महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की मूल भावना के खिलाफ है। इससे करोड़ों सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

मनोज सिंह ठाकुर ने कानूनी नोटिस में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 की धारा 5B और 6 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299, 302 और 318 का भी जिक्र किया है।

उन्होंने मांग की है कि 15 दिन के भीतर फिल्म से विवादित दृश्य और डायलॉग हटाए जाएं और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय में मांग पूरी नहीं होने पर सक्षम न्यायालय में आपराधिक परिवाद और हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे। इसके साथ ही पुलिस में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे।

इन लोगों को भेजा गया नोटिस

यह नोटिस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश, निर्देशक नितेश तिवारी और लेखक श्रीधर राघवन व श्रेयस जैन को भेजा गया है। इसके अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी ईमेल के जरिए नोटिस भेजा गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page