*दुर्ग कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने मोदी सरकार पर बोला हमला :सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने रिसाली, थानखम्हरिया में किया मोदी सरकार पर बोला हमला : भाजपा ने हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की : जुमलेबाजों को हराएगी देश की जनता

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज मरोदा, रिसाली, मैत्री गार्डन के समीप गार्डन और थान खम्हरिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किये। थानखम्हरिया (साजा) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की है। हरेक व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा करने, महंगाई कम करने, किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे 2014 के चुनाव में भाजपा ने किया था। ये सारे वादे धरे रह गए। भाजपा और उसके नेताओं की जुमलेबाजी की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। थानखम्हरिया में हुई बैठक में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहे।

रिसाली में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदैव खड़े हैं। वे खुद भी अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेंगे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से पूरे देश के नागरिक परेशान हैं। चुनाव में भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, भिलाई ब्लॉक 6 अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एमआईसी मेंबर, समस्त पार्षदगण व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    *अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के जेरे एहतमाम 10 रोजा तकरीर (प्रवचन) का आयोजन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ दुर्ग की खबर पैगम्बर साहब के वंशज औलादें अली हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैय्यद मोहम्मद पीर जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उल जिलानी किछौछा शरीफ आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश…

    *दुर्ग,मनोकामना पूरी करने शख्‍स ने जीभ काटकर भगवान को चढ़ा दी*

    दुर्ग। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मनोकामना पूरी करने के लिए एक शख्‍स द्वारा भगवान शिव को जीभ काटकर अर्पित करने का आस्‍था या अंधविश्‍वास से जुड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    You cannot copy content of this page