*रायपुर,लक्ष्य 2024 के आयोजन पर बढ़ते कदम करेगा चौथे निःशुल्क कोचिंग सेंटर का लोकार्पण*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

05अप्रैल स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी(गुरुजी) के जन्मोत्सव पर होंगे और भी कई सेवाकार्य

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,मीडिया प्रभारी राजू झामनानी एवं सुंदर बजाज नें संयुक्त रूप से बताया कि बढ़ते कदम संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी जिन्हें सर्वसमाज मानवसेवा के पर्याय “गुरुजी” के रूप में जानता है, के 05 अप्रैल जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विविध सेवाकार्य किये
जायेंगे ।
जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता चौक के पास गुढ़ियारी में सर्वसमाज के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण किया जाएगा ।
विदित हो कि यह सेंटर शहर में चौथा निःशुल्क सेंटर होगा,इससे पूर्व देवेंद्र नगर बढ़ते कदम कार्यालय,कांशीराम नगर एवं सुंदर नगर में 3 सेंटर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पिछले 12 वर्षों से लगातार संचालित हो रहे हैं ।
कोचिंग सेंटर के प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष बसंत रोहरा जी ने बताया कि अनिल भैया जो पेशे से भी गुरुजी थे,वे हमेशा कहा करते थे-

एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार एवं समाज का फिर देश का भविष्य निर्धारण कर सकता है ।
समाज में ऐतिहासिक बदलाव लाने वालों को सदा याद रखने से ही वे आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रो बने रहेंगे ।
संस्था द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों के साथ साथ संध्या 07 बजे “एक दीप गुरुजी के नाम” से दीप प्रज्ज्वलन एवं पशु पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दाना सकोरा एवं कोटना का वितरण कार्यक्रम भी गुरुजी चौक देवेंद्र नगर में किया जाना है ,साथ ही सर्वसमाज के लिए भंडारा वितरण भी रखा गया है ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page