*रायपुर,जमाअत ए इस्लामी हिंद रायपुर यूनिट के द्वारा अल-फलाह टावर बैरनबाजार में विभिन्न समुदाय के साथ रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज, जमाअत ए इस्लामी हिंद रायपुर यूनिट के द्वारा 3/4/2024 बुधवार को बैरन बाजार स्थित अल-फलाह टावर में समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए विभिन्न समुदाय के साथ रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे इस कार्यक्रम ,सर्व आस्था मंच के मनमोहन सिंह सैलानी जी, प्रेम शंकर गोटिया जी, ऑल मुस्लिम वेलफेयर के संरक्षक जनाब फैसल रिज़वी साहब, दलेर सिंह, फादर sebastin, हरीश जोशी जी, भूपेंदर सिंह, हरिंदर सिंह, श्री प्रवीण जाधाव जी, श्री गोपी रक्सैल जी और शहर की बहुत सी लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए,

 


संस्था द्वारा इस इफ्तार पार्टी का आयोजन कराने का मकसद यह कि सभी समाज के लोग सभी त्यौहार एक साथ मिलकर मनाए जो लोग समाज की फिजा़ को बिगाड़ने का काम करते हैं उन्हें इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारे और गंगा जमुना की तहजीब की मिसाल पेश की जाती है जमाअत ए इस्लामी हिंद के शहर अध्यक्ष उबैद खान ने सभी का स्वागत किया और पवित्र रमजान महीना और इफ्तार पार्टी कार्यक्रम रखने का मकसद बताया की रमजान का महीना जिसमें रोजे का मकसद लोगों के अंदर ईश्वर का भय पैदा होना, झूठ से बचना और नफ्स काबू में रखना,
जमाअत ए इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष शफीक साहब ने बताया कि यह कार्यक्रम रखने का मकसद आपसी मेल मिलाप और भाईचारे को बढ़ावा देना और संस्था द्वारा जो वेलफेयर के जो काम किए जाते हैं उसे उन्होंने बताया।
प्रेम शंकर गोटिया जी ने बताया कि सभी मनुष्य को संसार में कुछ बनने के लिए अपने आप को तपाना पड़ता है जब तक इंसान तपे गा (मेहनत) नहीं गरेगा तो वह कामयाब नहीं हो सकता और यह रमज़ान का रोज़ा भी लोगों को जिंदगी गुजरने का तरीका सीखता है, श्री अमर भैया ने रमजान की मुबारकबाद देने के साथ कहा कि जमाअत के द्वारा यह कार्यक्रम रखकर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल पेश की है .
सर्व आस्था मंच के मनमोहन सिंह सैलानी जी इस कार्यक्रम का स्वागत किया और आपसी भाईचारे बनाए बनाए रखने के लिए सभी से अपील की l
अंत में तमिलनाडु से आए जनाब अतिकुर रहमान साहब (मेंबर जमाअत ए इस्लामी हिंद) ने लोगो को इस्लाम का परिचय करया एवं देश में सबको आपस में मिलकर रहने की अपील की और अंत में उन्होंने कहा की हमारा मुल्क एक खूबसूरत बगीचे की तरह है जहां सभी रंग के फूल खिलते हैं अगर एक रंग का फूल रहेगा तो बाग के खूबसूरती नहीं रहेगी इसलिए हम सबको आपस में मिलकर और भाईचारे के साथ रहते हुए देश में अमन और शांति कायम करना है इस पैगाम के साथ उन्होंने इस इफ्तार पार्टी में आए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अदा किया। इस इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में हमारे बहुत से पत्रकार बंधु भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में जमाअत ए इस्लामी हिंद के कार्यकर्ता फहीमउल्लाह यार खान रजा़ कुरैशी, मोहसिन, डॉक्टर अलीम, , शदाब अमजद, अनवार, अमान, , तूफेल कुरेशी ,हैदर, अमान,सरदार अहमद आदि शामिल हुए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page